NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो सप्ताह बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

By Newsnow CG 30/03/2024
Share

भिलाई। सिविक सेंटर में दो सप्ताह पहले युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। सिविक सेंटर की पार्किंग में बदमाशों ने युवक के सीने पर धारदार कटर से वार कर किया और वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक का शास्त्री अस्पताल सुपेला में इलाज हुआ। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। लगभग दो सप्ताह के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल यह घटना 15 मार्च की है। श्रीराम जानकी मंदिर के पास राजीव नगर खुर्सीपार निवासी सुजीत चौधरी अपने दोस्त जय सिंह, शिवम, चिंटु, विशाल एवं अनीश  के साथ सिविक सेंटर भिलाई काफी पीने पहुंचा था। सिविक सेंटर चौपाटी के पास पार्किंग में वे खडे़ थे। तभी एक मोटर सायकल मे सवार तीन युवक पहुंचे और गाड़ी से उतरकर गाड़ी हटाने की बात करते हुए विवाद करने लगे। सुजीत ने दूसरी जगह गाड़ी खड़ी करने कहा तो उनमे से एक कटर निकालकर उस पर हमला कर दिया। बदमाश ने कटर ने इतना तेज वार किया कि उसके सीने में गहरा जख्म हो गया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद उसकी जान बची।

इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरापियों की पतासाजी शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दुर्ग द्वारा पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले और इसके आधार पर आरोपियों की पता तलाश शुरू की। यही नहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर भी लगा रखे थे। इस बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए पता चला कि युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश सोनु उर्फ मोटा सिन्हा, समीर उर्फ गिल्लु और उसका एक साथी है।

मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पावर हाउस निवासी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा ( 22), समीर उर्फ गिल्लु  जायसवाल ( 23) व संजय उर्फ संजु खान ( 35) की पहचान की। मुख्य आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा व संजु खान को पुलिस की भनक लगी तो वे राजनांदगांव की ओर फरार हो गये थे। पुलिस ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ा। इसके बाद तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक लेखपाल साहू , प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह, आरक्षक अनिल गुप्ता, अमित वर्मा, हेमेन्द्र कुर्रे, दिलीप सिदार, बृजभुषण तिवारी, इसरार अहमद की भुमिका महत्वपुर्ण रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह सहित चार विभुतियों को मिला भारत रत्न, अवार्ड लेने नहीं पहुंचे आडवाणी
Next Article भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?