NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर…. मौके से मिले AK-47 व एलएमजी जैसे हथियार

By Newsnow CG 06/04/2024
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सलियों पर लगाम कसी जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर उसूर थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले बीजापुर पुलिस व ग्रेहाउंड की संयुक्त टीम को नक्सलियों ने निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जवान भारी पड़े और नक्सलियों को भागना पड़ा। मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद बीजापुर पुलिस और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों को दोनों ओर से घेरने निकले। शुक्रवार शाम को ही फोर्स रवाना हो गई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नक्सलियों ने फोर्स को देखकर फायरिंग खोल दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की।

जवाबी फायरिंग से नक्सली बैकफुट पर आ गए और वहां से भाग गए। इसके बाद इलाके में फोर्स ने सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही मौके से एके 47 व एलएमजी सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फोर्स द्वारा आसपास सर्चिंग की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 06/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बेकाबू फॉर्च्यूनर में लगी आग, जिंदा जल गए एसीपी और गनमैन
Next Article वैशाली नगर में बंद होंगे नशा बेचने वाले स्मोकिंग जोन, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक रिकेश का एक्शन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?