NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग से पलासा-बरहमपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग, आंध्र उत्कल संघर्ष समिति ने आंध्रप्रदेश के सांसद को सौंपा ज्ञापन

By Newsnow CG 19/01/2024
Share

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आंध्र प्रदेश के पलासा व ओड़िशा के बरहमपुर तक व्हाया विजयनगरम् होते हुए नई एक्सप्रेस की मांग बरसों पुरानी है। इसके लिए दुर्ग भिलाई में रहने वाले आंध्र व ओड़िशा के लोग आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के माध्यम से संघर्ष रत हैं। अब तक कई सांसदों को ज्ञापन सौंपा गया और रेलवे के उच्च अधिकारियों तक मांग पहुंचाई गई लेकिन इस मांग का दरकिनार किया गया। इसी कड़ी में आंध उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के उमाशंकर राव ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जाकर वहां के सांसद किंजरापु राममोहन नायडू को उनके गृह नगर निम्माड़ जाकर उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा और दुर्ग से विजयनगरम् होते हुए पलासा -बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की गई।

ज्ञापन के जवाब में सांसद राममोहन नायडू ने कहा कि 30 जनवरी 2024 से लोकसभा का “बजट सत्र” प्रारंभ होगा। मैं लोकसभा सदन में नई रेल सुविधा दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक प्रारंभ करने की मांग करेंगे। इसके अलावा आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर चर्चा करने के लिए दिल्ली आने कहा गया। आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के उमाशंकर राव, पूर्व सरपंच ए रामकृष्ण, आर गणपति, के पापा राव, पी बालू, पी तिरूपति राव ने ज्ञापन सौंपने के बाद सकारात्मक पहल के लिए सांसद का आभार जताया।

आंध्र उत्कल संघर्ष समिति अध्यक्ष के उमाशंकर राव ने बताया कि दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक आने जाने की दूरी मात्र 722 किलोमीटर की दूरी है। इस दूरी को तय करने में दो से तीन ट्रेनों को बदलना होता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करना बहुत मुश्किल, आरक्षण नहीं मिलने के कारण लोगों को बहुत कष्टदायक यात्रा करनी पड़ रही है। दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक नई ट्रेन चलाने के लिए कई बार भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलन कर रेल प्रशासन को ध्यानाकर्षण किया गया। इस दौरान आश्वासन तो मिला लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं की गई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 19/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, पीएचक्यू ने जारी किया सर्कुलर… जानिए क्या है नियम
Next Article प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री  की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री साय

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?