NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big Accident : डिवाइडर से टकराई पार्षद की कार, शराब के नशे में कर रहा था रफ ड्राइविंग… बाइक सवार भी आया चपेट में

By Newsnow CG 26/08/2023
Share

भिलाई। रिसाली में शनिवार की सुबह सेक्टर-10 की पार्षद सुभद्रा सिंह की कार को नशेड़ी युवक ने डिवाइडर से ठोक दिया। फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराने के बाद लगभग पांच फीट तक उछलती हुई पलट गई। कार में सवार युवक काफी नशे में था और हादसे के बाद वह कार में ही फंस गया। राह चलते लोगों ने विंट स्क्रीन को तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पार्षद के बेटे का जन्मदिन था। शहर के एम नामी न्यूरो सर्जन का बेटा नमन तिवारी भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ। रात भर इनकी पार्टी चली। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमकर शराबखोरी की गई। इसके बाद सुबह नमन तिवारी पार्षद की फॉर्च्यूनर कार लेकर निकला। वह डीपीएस रिसाली की ओर जा रहा था। इस बीच उसकी कार डिवाइडर से टकराई। सुबह का समय होने के कारण लोग टहल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार लगभग 5 फीट उछली थी। इसके बाद पलट गई। कार चालक को विंड स्क्रीन को तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसकी पहचान नमन तिवारी के रूप में हुई। लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। वहीं घायल नमन तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर काफी चोटें आई।

इस हादसे पर लोगों में भी आक्रोश है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नशे में चालक काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। सुबह का समय होने के कारण बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी। यही हादसा बाद में होता बड़ा नुकसान हो सकता था। यही नहीं कार चालक ने एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट ले लिया लेकिन वह किसी तरह से बच गया। लोगों ने कार चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 26/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article डेंगू का गढ़ बना भिलाई टाउनशिप, फिर मिले डेंगू के 7 नए मरीज
Next Article सिंपल साड़ी पहन रकुल प्रीत ने मिलियन डॉलर स्माइल देकर लूटी लाइमलाइट…

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?