NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कोरोना का खतरा : बीते 24 घंटे में 797 नए मामले, बीते सात महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा… JN.1 के कुल 145 केस

By Newsnow CG 29/12/2023
Share

नईदिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 797 नए मामले मिले हैं। बता दें कि यह बीते करीब सात महीने (225 दिन) में एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4091 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है।

वहीं देश में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। देश में गुरुवार तक जेएन.1 से संक्रमित मरीजों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। जेएन.1 के मरीजों का यह आंकड़ा 21 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर के बीच का है। इससे पहले देश में कोरोना के 865 मामले एक दिन में 19 मई को दर्ज किए गए थे। उसके बाद से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई, लेकिन 5 दिसंबर के बाद से फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए और अब फिर यह चिंताजनक रूप से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से जो मरीज मरे हैं, उनमें दो केरल और एक-एक मरीज महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से है। जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज मिले हैं, उनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 277 एक्टिव मरीज मिले हैं। वहीं कर्नाटक में 89, महाराष्ट्र में 104 और आंध्र प्रदेश में 22 एक्टिव मरीज मिले हैं।

You Might Also Like

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 29/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Breaking : ऑटो चालक ने कर दी सवार युवक की हत्या, फिर खुद को बचाने रची ऐसी साजिश की पुलिस भी रह गई हैरान
Next Article नए साल के जश्न पर रहेगा पुलिस का पहरा, होटल संचालकों की बैठक लेकर दी गई नसीहत

You Might Also Like

स्वास्थ्य

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

17/05/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?