NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रायपुर में ओवर स्पीड कार चलाने पर विवाद, घर पहुंचकर बदमाशों ने शख्स से की मारपीट, तीन गिरफ्तार

By Newsnow CG 29/01/2024
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में कार की ओवरस्पीड को लेकर विवाद के बाद बदमाशों ने शख्स से उसके घर में घुसकर मारपीट की। मामला खम्हारडीह इलाके के विरासत अपार्टमेंट का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले बुजुर्ग ने ओवर स्पीड़ कार चला रहे युवकों को टोका तो वे विवाद करने लगे। यहीं नहीं बुजुर्ग के घर पहुंचकर जमकर हुज्जत की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ए-404, विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन (57) ने शिकायत दर्ज कराई है। 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खंभ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ। इसके बाद संतोष जैन अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने के बाद युवक अपने साथियों के साथ पहुंचे और सोसायटी के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे।

इस दौरान हाथ में कार की जेक, राड रखकर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मना करने मारपीट कर की। इससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। हंगामा सुनकर अपार्टमेंट के कई लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने रजबंधा तालाब के पास मौदहापारा निवासी शेख ईमरान(21), अफरोज बाग बाडी निवासी फहीम खान (28) और केके रोड निवासी मोहम्मद शकील अहमद (46) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित जमीन की खरीद-ब्रिकी का काम करते हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेंगे हुडको वालीबॉल क्लब के विनोद नायर, अर्पिता शर्मा और अलीशा खान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?