NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा के हमलों पर कांग्रेस का पलटवार : मुख्यमंत्री बघेल को बताया सबसे बड़ा सनातनी, केन्द्रीय मंत्री ने भूली मर्यादा

By Newsnow CG 16/09/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों का लगातार दौरे चल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्‌डा आदि छत्तीसगढ़ आए और कांग्रेस सरकार व भूपेश बघेल के खिलाफ कई आरोप लगाए। इधर शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता के जरिए भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं में सुशील आनंद शुक्ला और धनंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि केन्द्र सरकार कांग्रेस की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ईडी, आईटी भेजी अब केन्द्रीय मंत्री और स्वयं प्रधानमंत्री पद की मर्यादा भूल गए हैं। बिना किसी ठोस प्रमाण के कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हैं। प्रधानमंत्री आये राज्य सरकार पर झूठा आरोप लगाने के साथ ही छत्तीसगढ़ में जी-20 के सम्मेलन पर भी सफेद झूठ बोलकर गये। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अचानक केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आते है वे भी राज्य के राशन वितरण और चावल खरीदी पर झूठ बोलकर जाते है। इनके पास किसी भी बात के लिए पुख्ता तथ्य ही नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी, प्रमोद सांवत, नड्डा तीनों ही सनातन धर्म के बारे में बोलते हैं लेकिन असली सनातनी तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 15 साल तक माता कौशल्या, भगवान राम को भुलाए रखा। माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। भगवान राम वन गमन पथ को बनाने का काम भूपेश सरकार ने किया है। राम वन गमन पथ पांच स्थानों पर भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Crime : शातिर से वाट्सएप की डीपी में लगाई कंपनी के डायरेक्टर की फोटो… 55 लाख से ज्यादा की ठगी
Next Article खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र, मुआवजे के लिए सीएम से की बात

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?