NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अचानक जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर ऋचा, चिकित्सकों से ली सुविधाओं की जानकारी, मरीजों से भी की बात

By Newsnow CG 08/01/2024
Share

दुर्ग। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने रविवार रात को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनक वार्ड का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों एवं संबंधित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋचा ने लैब और ब्लड बैंक की कार्य प्रणाली भी देखी। अस्पताल में साफ सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं इलाज अच्छा पाया गया। अस्पताल के मातृ शिशु भवन के भूतल के पब्लिक शौचालय में जल रिसाव की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए, ऐसे मरीज व परिजन जो अस्पताल में अधिक दिनों तक भर्ती है उनके वाहनों की पार्किंग के लिए पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वार्डों के बेडशीट प्रतिदिन चेंज की जाए एवं 7 कलर कोडेड बेडशीट की व्यवस्था की जाए।

कलेक्टर ऋचा ने कहा कि एसएनसीयू में भर्ती मरीजों की ट्राईएज के अनुसार कलर कोडिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सह अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के मल्होत्रा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र साहू, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. सौरभ कोचर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना के 24 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित, कुल 131 एक्टिव केस
Next Article भिलाई 3-चरोदा में युवक की हत्या, मृतक की हुई शिनाख्त, आरोपियों को पकड़ने जीआरपी ने बनाई स्पेशल टीम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?