NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Christmas Celebration : आधी रात को हुआ प्रभु यीशु का जन्म, केक काटकर मनाई खुशियां… गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

By Newsnow CG 25/12/2023
Share

Bhilai. इस्पात नगरी में सोमवार को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव यानी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार- सोमवार दरमियानी रात को प्रभु यीशु के जन्म हुआ और मसीही समाज के लोगों ने गिरिजाघरों में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी और क्रिसमस सेलीब्रेशन किया। रात भर गिरजाघरों में रौनक रही। कैरोल गीतों पर लोग झूमते रहे। वहीं सोमवार की सुबह सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की। बाइबल के पाठ के साथ ही यीशु मसीह के जन्म की कथा सुनाई गई।

भिलाई को मिनी भारत का दर्जा मिला हुआ है और यहां सभी धर्म के मानने वाले बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ऐसे में सभी एक दूसरे के पर्व का सम्मान भी करते हैं। इस वर्ष क्रिसमस को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। एक दिन पहले रविवार को सभी चर्चों में रौनक रही। क्रिसमस व प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियां होती रही। चर्चो को फूलों, गुब्बारों और रंगबिरंगे चांद-सितारों, बिजली के झालरों से सजाया गया। चर्च प्रांगण में प्रभु यीशु के जन्म स्थान को गोशाला के रूप में प्रदर्शित किया गया। झोपड़ी में भेड़, गड़रिये, मजीषियों, ज्योतिषियों की झांकी सजाई गई। कैरोल गीतों की सुमधुर प्रस्तुति ने मसीहीजनों को भक्तिभाव में डुबो दिया।

प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने दी एक दूसरे को बधाई
प्रभु यीशु के जन्म के बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, मनाई खुशी इससे पहले युवा और बच्चे एक-दूसरे से पर्व की खुशियां बांटने में जुटे रहे। हर जगह गैदरिंग कर यीशु के आने का संदेश दिया गया। इस दौरान पटाखें फोड़े गए और जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद सभी गिरिजाघरों में सोमवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। सभी ने बाइबिल का पाठ किया और प्रभु यीशु के जन्म की कहानी सुनी। चर्चों में पवित्र प्रार्थना, जन्म प्रार्थना व सामूहिक प्रार्थना के बाद लोगों ने ‘बड़ा दिन मुबारक हो के नारे के साथ एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, ढेर हुए तीन नक्सली
Next Article “हैं तैयार हम” राष्ट्रीय रैली में विधायक देवेन्द्र मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने क्रियान्वयन कमेटी के सदस्य

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?