NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बढ़ाई झारखण्ड व ओडिशा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने किया निरीक्षण

By Newsnow CG 31/03/2024
Share

जशपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड व ओड़िशा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जशपुर जिले से लगे चेक पोस्ट व सीमावर्ती नए पुलिस चौकी उपरकछार का रविवार को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को अत्यंत सजकता से ड्यूटी करने निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी शशिमोहन सिंह ने लावाकेरा चेक पोस्ट में ओडिशा राज्य की और से आने वाले वाहनों की सघन जांच भी की, बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगामी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जिले में लागू है, ऐसे में शराब तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्यवाही कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी  विभागों की टीमों को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को अन्य राज्य से आने-जाने वाले वाहनों की अच्छे से जांच करने के निर्देश दिए साथ ही जो भी संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही करें।  

एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। इस क्षेत्र की सीमा जिले की सीमा झारखंड और ओडिसा राज्य से लगती है, ऐसे में जशपुर पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न SST पॉइंट  साईंटांगरटोली, डडगांव, सकरडेगा (आरा), कोल्हेंझरिया, लावाकेरा, उपरकछार, कांची (आस्ता), सुखरापारा, सुरंगपानी, तिलडेगा इत्यादि में बेरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी एक दूसरे से साझा की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बस्तर प्रवास पर, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में होने वाली बैठकों में करेंगे शिरकत
Next Article फिर घटे एलपीजी के दाम, तेल कंपनियों ने दी राहत, प्रति सिलेण्डर इतने रुपए हुए कम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?