NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CGPSC Result Released: रायगढ़ की सारिका बनी प्रदेश की टॉपर, मिले 1003 अंक, देखे टॉप-10 लिस्ट

By Newsnow CG 07/09/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेन 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में रायगढ़ की सारिका मित्तल 1 हजार 3 अंक लाकर प्रदेश की टॉपर बनी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर शुभम देव और तीसरे नंबर पर श्रेयांश पतेरिया टॉपर बने हैं। इसके साथ ही टॉप-10 में 6 लड़कियां पहले, चौथे, पांचवें, छठवें, सतवें और दसवें स्थान पर जगह बनाई हैं।

रायगढ़ की सारिका दूसरे प्रयास में बनी टॉपर
रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल दूसरे प्रयास में सफल हुईं। 1003 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त। वो डेली 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्होंने बिना कोचिंग के ही ये बाजी मारी।

शुभम दूसरे प्रयास में रहे सफल
अंबिकापुर के शुभम दिल्ली में तैयारी कर रहे थे। उन्हें बड़े भाई मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और भाभी बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता से प्रेरणा मिली। इस तरह से वो दूसरे प्रयास में सफल रहे।

श्रेयांश तीसरे प्रयास में हुए सफल
बिलासपुर के श्रेयांश पटेरिया ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद पीएससी की तैयारी शुरू की, तीसरे प्रयास में सफल रहे। दूसरे प्रयास में मेंस तक गए थे लेकिन चयन नहीं हो पाया था।

शिक्षा शर्मा तीसरे प्रयास में शिक्षा ने भी मारी बाजी
वहीं बिलासपुर की शिक्षा शर्मा चौथे नबर पर रहीं। उन्होंने तीसरे प्रयास में बाजी मारी। उन्होंने जीईसी बिलासपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद पीएससी की तैयारी कर रही थीं। डेली 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं।

ये रहे टॉप-10
– सारिका मित्तल 1,003
– शुभम देव 974
– श्रेयांश पटेरिया 960
– शिक्षा शर्मा 958
– शुभांगी गुप्ता 957.50
– पूजा पिंचा 957
– मधु गवेल 944
– संजय धीवर 942
– अमन सिंह 929
– रिचा बंसल 925

210 पदों पर हुई थी भर्ती
सीजीपीएससी ने 19 अलग-अलग विभागों के लिए 210 पदों पर भर्ती के लिए 15 से 18 जून 2023 को मुख्य परीक्षा ली थी। मेन एग्जााम के बाद इंटरव्यू के लिए 625 उमीदवारों का चयन हुआ था। इंटरव्यू 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2023 तक लिए गए। इसमें 621 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 07/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई से कुम्हारी के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का होगा काम, कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द… देखें पूरी लिस्ट
Next Article Bhilai Breaking : कृषि विभाग के अफसर के घर लाखों की चोरी, डिलवरी के लिए अस्पताल में भर्ती है पत्नी

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?