NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 9 माह में कोर्ट दिया फैसला

By Newsnow CG 21/12/2023
Share

कबीरधाम। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को यहां के जिला न्यायालय ने 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में तेजी से सुनवाई की और 9 माह में ही फैसला सुनाया है। मामला अप्रैल 2023 का है। पीडिता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया था।

बता दें अप्रैल 2023 में पीडिता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया था कि उसकी बेटी जिसकी आयु 14 वर्ष 6 माह है, जो 31 मार्च से घर में थी। आसपास पता किए जाने पर भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। इसके कुछ दिन बाद उन्हें ढूंढ लिया गया। इसके बाद बालिका ने बताया कि 31 मार्च 2023 की सुबह आरोपी युवक विष्णु खुसरो (28) थाना सहसपुर लोहारा 31 मार्च से चार अप्रैल 2023 तक पीड़िता के गांव में व अन्य स्थानों पर दुष्कर्म किया।

प्रकरण में धारा 363, 366, 376(3) आईपीसी व धारा छह लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। युवक को पांच अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मात्र नौ माह के भीतर ही मामले की सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं, तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की रकम अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big news : पीएम मोदी की गांरटी पर अमल शुरू, प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी
Next Article एनआईटी रायपुर में इमर्जिंग टेक्नोलॉजिस एंड एप्लिकेशन इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?