NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG News: डहरिया को जांजगीर से टिकट! भाजपा ने काटा है अपने सांसद का टिकट

By Newsnow CG 06/03/2024
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने जारी की पहली सूची में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर दूसरे नेताओं को मौका दिया है। वही कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। उम्मीदवारों के ऐलान से पहले प्रदेश की सबसे हॉट सीट जांजगीर लोकसभा को लेकर चर्चा होने लगी है। इसी सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गुहाराम अजगले का टिकट काटकर सरपंच रह चुकी कमलेश जांगड़े को मौका दिया है। ऐसे में जांजगीर सीट पर कांग्रेस से कौन उम्मीदवार होगा?

जांजगीर लोकसभा सीट की बात करे तो यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जांजगीर लोकसभा में 8 विधानसभा सीटे आती है। जांजगीर लोकसभा की विधानसभा सीटों के इतिहास की बात करे तो इस सीट पर 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 8 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, और इसका श्रय कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को जाता है। चरण दास महंत का इन क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी इस बार भी जांजगीर लोकसभा बरकरार रखना चाहती है। बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए इसी सीट से चुनावी शंखनाद किया था।

जांजगीर क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का है अच्छा प्रभाव माना जाता है। चरणदास महंत इस सीट से सांसद भी रहे है। हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि जांजगीर से अगर चरणदास महंत नहीं तो फिर कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाएगी।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो कांग्रेस जांजगीर लोकसभा से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को टिकट दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि डहरिया का लोकसभा लडऩा तय माना जा रहा है। डहरिया 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे और बघेल सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहे। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राइस किंग खूंटे, रमेश पैगवार, साक्षी युगल बंजारे, रवि शेखर भारद्वाज और शिवकुमार डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया का नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल है।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 06/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 7 को नहीं आएगा महतारी वंदन का पैसा, जल्द तय होगी नई तारीख
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में किया संवाद

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?