NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Election 2023 : वोटर लिस्ट में नाम देखना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे देखें मतदाता सूची में अपना नाम

By Newsnow CG 27/10/2023
Share

भिलाई। चुनाव के दौरान मतदाताओं को एक समस्या से गुजरना पड़ता है। मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसके लिए मतदान केन्द्र के चक्कर लगाना भी पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई पहल की है। अब वोटर्स मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसे घर बैठे चेक कर सकते हैं। आयोग ने घर बैठे उनका मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। इसके लिए https://electoralsearch.eci.gov.in में सर्च करें।

प्रदेश के कोई भी मतदाता अपने मोबाइल से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। यही नहीं मतदाता सूची देखने के साथ ही उसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। अब इस कारण यदि किसी मतदाता के घर उसकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हो, तो वह इस वेबसाइट का भी उपयोग कर सकता है। मतदाता का नाम ढूंढने के लिए व्यक्तिगत जानकारी और अपने निवास स्थल की जानकारी होनी चाहिए। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में दो तरीकों से नाम देखा जा सकता है। पहला मतदाता पहचान पत्र और दूसरा मोबाइल नंबर के माध्यम से। वेबसाइट में नाम ढूंढने के लिए व्यक्ति को अपने राज्य का नाम, भाषा का चयन, मतदाता का प्रथम और मध्य नाम सरनेम रिश्तेदार का प्रथम नाम, उपनाम, जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए।

वोटर आईकार्ड के जरिए देख सकते हैं सूची में अपना नाम
पहले विकल्प के रुप में मतदाता पहचान पत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए भाषा का चयन, वोटर कार्ड का नंबर और राज्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद कैपचा कोर्ड अंकित कर सर्च का बटन दबाना होगा। इसके तुरंत कुछ ही सेकंड में मतदाता के नाम का विवरण  आ जाएगा। इसमें मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, राज्य जिला, विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, मतदाता का सूची का क्रमांक दिखाई देगा। अंत में इसी विवरण को पूरा देखन व प्रिन्ट लेने के लिए व्यूह डिटेल्स को क्लिक करने पर वोटर पोर्टल सर्विस में मतदाता का पूरा विवरण दिखाई पड़ेगा। दूसरे विकल्प  के रुप में मोबाइल नंबर से मतदाता सूची में नाम देखने के लिए मोबाइल में खोजें विकल्प में जाना होगा। इसमें भी राज्य का नाम और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मतदाता का मोबाइल नंबर डाल कर सेंड ओटीपी करना होगा। इसके बाद मोबाइल फोन में प्राप्त ओटीपी को अंकित करना होगा। ओटीपी अंकित करते ही मतदाता का विवरण सामने आ जाता है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai News : बाइक पर बेशर्मी पड़ गई भारी, यातायात पुलिस ने काटा युवक का चालान… पैरेंट्स की लगाई क्लास
Next Article गैंगस्टर मामला : मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?