NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो सटोरी गिरफ्तार, दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर चल रहा था खेल

By Newsnow CG 01/04/2024
Share

रायगढ़। आईपीएल शुरू होने के बाद मैचों पर सट्टा खिलाने वाले सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। रायगढ़ पुलिस ने रविवार की रात को दिल्ली व चेन्नई के आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों के पास से नगद रकम के साथ मोबाइल व अन्य गैजेट्स जब्त किया गया। धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई जारी है। रविवार रात को साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ढिमरापुर चौक पर गौरव देवांगन पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। गौरव देवांगन से 15,000 नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42,000 रुपए जब्त किया गया।

इसी प्रकार पुलिस ने जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास अजहर मोहम्मद को पकड़ा। इसके पास से नगद रकम 20,000 और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का जब्त किया गया। आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रुपए का मशरूका की जब्त किया गया। सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जगदलपुर में विधायक रिकेश का जगह जगह स्वागत, बोले- डबल इंजन की सरकार बढ़ाएगी बस्तर के विकास की गति
Next Article दुर्ग में सेलून संचालक के घर में सेंधमारी, दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?