NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा – महिला ने पति के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या… चौंकाने वाली है वजह

By Newsnow CG 16/11/2023
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता मिली है। यहां के तोयनार थाना क्षेत्र में सात नवंबर को एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान तारूण अरविंद के रूप में हुई जो कि लैब टेक्निशियन का काम करता था। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की आशंका हुई और इसी एंगल से जांच भी की गई। शव मिलने के 10वें दिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। दरअसल युवक की हत्या यहां की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।ञ

मामला बीजापुर के तोयनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच के दौरान दो संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले। मोबाइल की जांच के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर रमेश यालम को हिरासत में लिया। पूछताछ में रमेश यालम ने सबकुछ उगल दिया। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतक तारूण अरविंद जिला अस्पताल में लेब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी सिकल-सेल से पीड़ित है, जो समय-समय पर  ब्लड की जांच के लिए जिला अस्पताल जाती थी। ब्लड टेस्ट के लिए रजिस्टर में नाम और मोबाइल नंबर दर्ज था। तारूण अरविंद ने मेरी पत्नी से स्किल सेल के सबंध में लगातार बात करता रहता था।

रमेश यालम ने बताया कि बाताचीत के दौरान तारूण अरविंद ने पत्नी से रमेश के बारे में पूछा तो पत्नी ने बता दिया कि तेलंगाना में नौकरी करता हैं। इसके बाद तारूण लगातार फोन करके पत्नी को परेशान करता था, जिसकी सूचना पत्नी ने रमेश को दी। इसके बाद रमेश यालम तेलंगाना से अपने घर वापस आया। रमेश यालम ने पत्नी से फोन कराकर उसे धनोरा सीसी रोड के पास मिलने के लिए बुलाया। तारूण अरविंद अपनी मोटरसाइकिल से धनोरा सीसी रोड के पास आया, जिसे रमेश यालम और उसकी पत्नी लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना में उपयोग की गई लाठी और मृतक के मोबाइल को पास के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने घटना उपयुक्त लाठी और मोबाइल को आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना तोयनार में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Railway News : आरपीएफ ने मिशन जीवन रक्षा के तहत एक साल में 25 लोगों की बचाई जान
Next Article CG Breaking : वोटिंग के बीच धमतरी में CRPF टीम पर नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में बाल बाल बचे जवान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?