NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Breaking : दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने बदमाश को दबोचा… सकुशल मिली नाबालिग

By Newsnow CG 29/11/2023
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को दिन दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण होने से हड़कंप मच गया। छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी इस दौरान रास्ते में कार सवार बदमाश उसे उठा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस एक्टिव हुई। घटना के लगभग 4 घंटों के भीतर पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और छात्रा को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस धारा 363 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं इस केस को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एसपी ने रिवार्ड की घोषणा भी की।

दरअसल यह पूरा मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार की सुबह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की स्कूल जाने अपनी एक सहेली के साथ घर से निकली थी। इस बीच रास्ते में एक कार में एक लड़का आया और उसे अपने कार में जबरन बैठाकर ले गया। छात्रा की सहेली ने इस बात की जानकारी अपने स्कूल के शिक्षक एवं परिजनों को दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दिन दहाड़े छात्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश के लिए शहर की नाकेबंदी की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि शहर के सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकालकर सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को क्लू मिला और लोखंडी से आगे एक जंगल  से छात्रा को बरामद किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत कार्रवाई की गई।  इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक नारायण प्रसाद, आरक्षक विनोद तिर्की, धीरेंद्र मधुकर, दीपक भगत, राजेश कालो, विशेश्वर राम, महिला आरक्षक शुषमा बाई आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं लगेंगे ठेले, कलेक्टर का निर्देश… 15 हजार ठेले किए जाएंगे व्यवस्थित
Next Article अपहरण और हत्या की घटना में शामिल महिला नक्सली गिरफ्तार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?