NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Breaking : सुकमा में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

By Newsnow CG 05/09/2023
Share

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस पार्टी व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर हो गए। नक्सलियों की मीटिंग की सूचना के बाद सुरक्षाबल उनकी मांद में घुसे लेकिन पहले से तैयार नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों को सफलता मिली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। वहीं सर्चिंग में दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। दोनों नक्सलियों पर एक लाख का इनाम घोषित था।

मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताड़मेटला और दूलेड के जंगलों में हुई। पुलिस ने बताया कि जगरगुंडा एरिया कमेटी के 10 से 12 नक्सलियों के जंगल में बैठक लिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, जिला बल एवं सीआरपीएफ 223 का संयुक्त बल नक्सलियों क्षेत्र में पहुंच गया। ताड़मेटला-दूलेड के जंगलों के बीच घात लगाए बैठे नक्सलियों ने मंगलवार की सुबह जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हो गए। इसके बाद इलाके की सर्चिंग में दो पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किया गया। मृतक नक्सलियों की पहचान जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत नक्सली मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा निवासी ताड़मेटला और रवा देवा निवासी ताड़मेटला के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। इन दोनो पर चिंतागुफा थाना क्षेत्र में हुई उप सरपंच ताड़मेटला पंचायत माड़वी गंगा की हत्या और कोरसा कोसा की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या जैसे अपराध में संलिप्तता पाई गई। पुलिस को घटनास्थल से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल और एक पिस्टल भी मिला है जिसे जब्त किया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Traffic Advisory : डबरा पारा चौक पर जाम से बचने यातायात विभाग की अपील, रायपुर जाने इस मार्ग का करें इस्तेमाल
Next Article Big news : टाउनशिप में ढह गई दो पानी की टंकिया, बहा लाखों लीटर पानी… विधायक देवेन्द्र बोले- सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूला प्रबंधन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?