NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Breaking News : केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

By Newsnow CG 10/02/2024
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल की सुरक्षा में तैनाम जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवर-शनिवार की दरमियानी रात की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मंत्री के बंगले में जवान की लाश लहूलुहान हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर एसएसपी संतोष सिंह देर रात बंगले पहुंचे। फिलहाल जवान की आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की प्रथम वाहिनी का कॉन्स्टेबल रोहित सलामे की ड्यूटी कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में थी। स्टेशन रोड के पास स्थित बंगले में शुक्रवार आधीरात के बाद लगभग 2 बजे यानी शनिवार को जवान ने आत्महत्या कर ली। बंगले के गार्ड रूम में रोहित ने अपनी केलिबर सर्विस राइफल को चेहरे के नीचे ठुड्डी में लगाकर फायर कर दिया। अपनी ड्यूटी खत्म कर रेस्ट करने के बाद गार्ड रूम आया और आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 25 दिन के अवकाश के बाद एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी में वापस लौटा था।

फायरिंग के बाद मंत्री के बंगले में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात अन्य जवानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान का लहूलहान शव बरामद किया है। मौके पर जवान की सर्विस रायफल भी बरामद की गई। घटना के बाद एएसपी संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल यह स्पष्ठ नहीं हो पाया है कि जवान ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद ही पुलिस कारण स्पष्ट हो सकता है। शुरुआती जांच के बाद शव को मरच्यूरी शिफ्ट कर दिया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बजट को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट, करेगी पीएम मोदी की गारंटी को पूरा
Next Article 48 लाख 80 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, बालोद जिला पहले स्थान पर

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?