NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर एक्शन : हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद निगम ने ढहाया कब्जा

By Newsnow CG 19/02/2024
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब अपराधियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार देर शाम खमतराई रोड के पास अटल चौक में हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी के अवैध रूप से खोली गई दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। सरकारी जमीन पर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

बता दें सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में 14 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे 23 वर्षीय पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। बीच सड़क पर गोपी सूर्यवंशी और उसके परिवार के लोग बिल्डिंग मटेरियल रख कर और सीमेंट का गारा बना कर घर व दुकान की फ्लोरिंग कर रहे थे। बीच सड़क पर आवागमन बाधित करने पर वहां से गुजरने वाले पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू ने जब आपत्ति की तो गोपी सूर्यवंशी और उसके बेटों समेत परिवार की एक महिला ने जानलेवा हमला कर पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी। साथ ही उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मरा समझ कर आरोपियों ने छोड़ा था। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पूरा शहर दहल गया। आरोपियों ने बड़ी नृशंसता से पंकज उपाध्याय की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला था।

इस घटना के बाद बाद डिप्टी सीएम अरुण साव से मृतक के परिजनों ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मृतक दीपक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात की। पीड़ित ने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री शर्मा से अपने बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो आरोपी की दुकान अवैध रूप से पाई गई। जिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। वहीं सरकारी जमीन पर बने मकान पर नोटिस चस्पा किया। 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे तोडने का अल्टीमेट दिया गया है। हत्या के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 19/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव
Next Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ कैडर के 7 आईपीएस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, ट्रेनिंग के बाद इन जिलों में होंगे पदस्थ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?