NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, स्कूल जाते समय हइवा ने मारी ठोकर… लोगों ने किया हंगामा

By Newsnow CG 02/09/2023
Share

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल जा रहे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। दोनों साइकिल से स्कूल जा रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व तहसीलदार घटना स्थल पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में रहने वाले किराना दुकान संचालक लालू केवट की भांजी और भांजा यहां सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। कक्षा दसवीं की छात्रा भावना केवट और कक्षा सातवीं के छात्र आयुष केवट साइकिल पर सवार होकर शनिवार सुबह सात बजे बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे। इस बीच नगर निगम जोन 2 ऑफिस जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास मोड पर तेज रफ्तार एक हाइवा ने दोनों को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बिलासपुर से गोंदिया तक रेलवे ने फिर रद्द कर दी कई ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Next Article Breaking News : इसरो ने रचा इतिहास, सूर्य को जानने आदित्य एल-1 लॉन्च… जानिए मिशन से जु़ड़ी खास बातें  

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?