NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण

By Newsnow CG 27/01/2024
Share

भिलाई। 26 जनवरी 2024 को भिलाई स्थित सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देने के बाद महानिरीक्षक ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल की ओर से भिलाई एवं कांकेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के समस्त जवानों, अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल वर्ष 2009 से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल के विरूद्ध अभियान में तैनात हैं। सीमा सुरक्षा बल की तैनाती से पहले क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक और भय व्याप्त था, परन्तु बीएसएफ ने क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करके जनमानस के मन में सुरक्षा की भावना एवं बल के प्रति सकारात्मक रवैया बनाने में सफलता हासिल की है। सीमा सुरक्षा बल के जवान दुर्गम क्षेत्रों में बड़ी कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी का निर्वाहन कर रहे हैं और बड़ी निपुणता के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

सीमा सुरक्षा बल अपने जवानों के कठिन परिश्रम की बदौलत आज अपने इलाके के लोगों के बीच एक लोकप्रिय फोर्स बनकर उभरी है, जिसका श्रेय क्षेत्र में तैनात वीर जवानों को जाता है। सीमा सुरक्षा बल ने कांकेर जिले में नक्सलियों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है जिसकी भरपूर प्रशंसा हो रही है। जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने में लगे है वहीं दूसरी ओर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं जिनमें कांकेर के दूरदराज फैले गांव में गरीबों एवं स्कूल बच्चों को जरूरत की चीजें मुहैया कराना, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना, बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्रशिक्षण देना, ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आदिवासी बच्चों को भारत भ्रमण में ले जाना जिससे वे अपने प्रदेश की संस्कृति को देश के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल… 31 जनवरी को गोंदिया से चलेगी पहली ट्रेन
Next Article पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ दिया, 6 साल बाद इस हाल में मिला… देखकर पुलिस भी हैरान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?