NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : कोहका-कुरुद रोड़ में चक्काजाम, पार्षद ने लगाया वार्ड में विकास कार्य नहीं होने का आरोप

By Newsnow CG 03/10/2023
Share

भिलाई। मंगलवार की सुबह कोहका-कुरुद रोड़ पर वार्ड के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। कुरुद वार्ड 22 की पार्षद अनिता साहू का आरोप है कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम पक्षपाती रवैय्या अपना रहा है। भिलाई निगम के महापौर केवल उन्ही वार्डों में विकास कार्य करवा रहे हैं जहां कांग्रेस के पार्षद हैं। वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से वार्ड के लोगों में भी नाराजगी दिखी और सभी रुंगटा कॉलेज के पास बीच सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद जोन कमिश्नर मौके पर पहुंची और समझाइश देने के बाद जाम हटाया गया।

इस संबंध में वार्ड पार्षद अनिता साहू ने बताया कि जब निगम की नई सरकार बनी है तब से कुरुद वार्ड 22 में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। पुरानी बस्ती से लेकर सुंदरविहार कॉलोनी तक सड़कों का आभाव है। कई जगह सड़के नहीं है जो बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील है। वार्ड की कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए नालियों का आभाव है। प्रपोजल भेजने के बाद भी कार्यों की स्वीकृति नहीं हुई है। पार्षद का आरोप है कि जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद हैं उन वार्डों में कार्य हो रहे हैं और जहां निर्दलीय व भाजपा के पार्षद हैं उन वार्डों में भेदभाव पूर्ण कार्य हो रहा है। पार्षद ने कहा कि यदि वार्ड 22 में विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलती तो आगे जाकर और आंदोलन किया जाएगा।

लोगों को समझाइश देती जोन कमीश्नर

करीब आधे घंटे रहा जाम
वार्ड पार्षद की अगुवाई में वार्ड के लोगों ने करीब आधं घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। सूचना के बाद मौके पर जामुल पुलिस थाना प्रभारी याकुब मेनन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की झूमा झटकी भी हुई। इस दौरान वार्ड पार्षद व लोग जिम्मेदार अफसर के बुलाने की जिद करने लगे। मौके पर तहसीलदार भी पहुंच गए लेकिन लोगों ने उनकी भी नहीं सुनी। इसके बाद जोन कमीश्नर ईशा लहरे मोके पर पहुंची और उन्हें समझाइश दी।

50 लाख की हुई है स्वीकृति
जोन कमिश्नर ने बताया कि पिछले दिनों भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वार्डों के लिए विकास राशि मंजूर की है। कुरुद वार्ड 22 के लिए भी 50 लाख की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपए के कार्यों का वर्क ऑर्डर जारी किय जा रहा है। वार्ड में जरूरत व मांग के अनुसार सभी कार्य कराए जाएंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 03/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article फिटनेस के साथ मौज मस्ती का मौका : 8 अक्टूबर को शहर में होगा भिलाई मैराथन… ऐसे हो सकते हैं शामिल
Next Article CG Crime : मरवाही में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस को आता देख हुआ फरार… तलाश में जुटी पुलिस

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?