NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा की दूसरी सूची हो गई तैयार, आज-कल में हो सकती है घोषणा

By Newsnow CG 04/09/2023
Share

भिलाई। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली लौटने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची कभी भी जारी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सूची के साथ ही चुनाव संचालन समिति की भी घोषणा की जाएगी। बताया गया है कि रायपुर आए शाह ने कुछ सीटों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी। भाजपा एक-एक सीट पर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। दरअसल, अलग-अलग स्तर पर कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में कुछ नामों पर संशय था। इसी संशय को दूर करने के लिए अमित शाह रायपुर आए थे। बताते हैं कि भाजपा ने राज्य की सभी 90 सीटों पर होमवर्क पूरा कर लिया है। पार्टी 3 से 4 चरणों में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे। इसके बाद एक अन्य सीट पर एक आईएएस की टिकट कन्फर्म की गई।

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद कई क्षेत्रों में उठी विरोध की आवाजों ने भाजपा आलाकमान के कान खड़े कर दिए थे। इसके बाद ही पर्यवेक्षक भेजने और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने जैसी प्रक्रियाएं प्रारम्भ की गई। जबकि पार्टी ने पहली सूची बिना किसी जमीनी प्रक्रिया के महज सर्वे की रिपोर्टों के आधार पर जारी कर दी थी। विरोध शुरू हुआ तो वरिष्ठ नेताओं को अहसास हुआ कि सीधे दिल्ली से प्रत्याशी घोषित करने का नकारात्मक प्रभाव सामने आ सकता है। इसीलिए अब पुरानी कवायद को फिर से पुनर्जीवित किया गया है। हालांकि पार्टी के नेताओं का मानना है कि आलाकमान वही कर रहा है, जो उसे करना है। पर्यवेक्षक भेजना तो महज औपचारिकता ही है।

सूची तैयार, सीईसी की बैठक का इंतजार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के वापस दिल्ली लौटने के साथ ही दूसरी सूची के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। बताया जाता है कि भाजपा ने ऐसी कुल 55 सीटों की सूची बनाई थी, जिसमें उसे 2018 में पराजय मिली थी। इन्हीं 55 सीटों में से अब तक 21 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बाकी बची 34 सीटों का ऐलान दूसरी सूची में हो सकता है। इन नामों पर अंतिम मुहर केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को लगानी है। बताया गया है कि सीईसी की बैठक आज-कल में होने जा रही है। इससे पहले शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में देर रात तक बैठक ली थी।

भाजपा में आने वालों को भी टिकट
चुनाव से ऐन पहले भाजपा में शामिल होने वाले कई दावेदारों की टिकट फायनल बताई जा रही है। इसमें सीतापुर क्षेत्र के अनिल निराला और सतनामी समाज के गुरू बालदास के पुत्र खुशवंत दास के नाम शामिल हैं। निराला अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं खुशवंत दास आरंग से टिकट चाह रहे हैं। हालांकि उनका नाम अहिवारा क्षेत्र से भी लिया जा रहा है। रायपुर में एक सीट सिंधी समाज को दी जानी तय है। इस सीट के लिए अमर पारवानी से लेकर श्रीकंच सुंदरानी, अइमत चिमनानी व शदाणी दरबार के प्रमुख युधिष्ठिर लाल के बेटे उदय का नाम भी शामिल है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article टिकट का इंतजार लम्बा हुआ : खडग़े 8 को आएंगे, कांग्रेस की पहली सूची 8 के बाद!
Next Article Big News : रायपुर की ट्रेनी एयर होस्टेस की मुंबई में गला रेतकर हत्या, फ्लैट में मिला शव

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?