NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

By Newsnow CG 02/06/2024
Share

दुर्ग। मतगणना से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने एग्जिट पोल के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे से भी अधिक आंकड़ों के साथ भाजपा और एनडीए गठबंधन परिणाम लेकर आएगा। देश में 370 से अधिक सीटों के साथ भाजपा जीतेगी और उसका एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों के साथ जीत कर आएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा के प्रदर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ की जनता ने रिकॉर्ड मतदान करके भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटों पर रिकॉर्ड वोटो से जीत हासिल कर इतिहास रचने जा रही है।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग संगठन जिले की पांचों विधानसभा सीट दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन और अहिवारा के साथ-साथ साजा विधानसभा क्षेत्र के धमधा इलाके से भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिलेगी। भाजपा अपनी जीत के पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। दुर्ग लोकसभा से मिलने वाली जीत में दुर्ग संगठन जिला सबसे अहम भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक लीड देगा।

एग्जिट पोल के नतीजे यह दर्शाते हैं कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है, एग्जिट पोल के आकलन देश की जनता का मूड भी बता रहे हैं कि जनता प्रधानमंत्री के रूप में पुनः नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आतुर है।

You Might Also Like

भिलाई में महादेव के भक्ति में लीन शिवभक्त: पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का चौथा दिन… विस अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल…

उर्स पर सत्तीचौरा से निकले संदल में पर्यावरण संरक्षण दिया गया संदेश

गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाएगा- पंडित प्रदीप मिश्रा

दुर्ग जिला चिकित्सालय में हुआ बड़ा हादसा, खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

बकरा चोरी कर लखपति बनने वाले 2 गिरोह के नाबालिक सहित 6 सदस्य गिरफतार

TAGGED: bhilai, DURG BJP, DURG BJP PRESIDENT, DURG LOKSABHA, DURG LOKSABHA BAYAN
Newsnow CG 02/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article दुर्ग जिला चिकित्सालय में हुआ बड़ा हादसा, खड़ी एंबुलेंस में लगी आग
Next Article गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाएगा- पंडित प्रदीप मिश्रा

You Might Also Like

News

भिलाई में महादेव के भक्ति में लीन शिवभक्त: पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का चौथा दिन… विस अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल…

29/07/2024
News

उर्स पर सत्तीचौरा से निकले संदल में पर्यावरण संरक्षण दिया गया संदेश

02/06/2024
News

गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाएगा- पंडित प्रदीप मिश्रा

02/06/2024
News

दुर्ग जिला चिकित्सालय में हुआ बड़ा हादसा, खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

02/06/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?