NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा ने तैयार की लोकसभा की लिस्ट : दुर्ग से सांसद बघेल और कोरबा से सरोज पाण्डेय के नाम तय! …. जल्द जारी होगी सूची

By Newsnow CG 01/03/2024
Share

भिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए हैं। गुरुवार देर रात तक चली केन्द्रीय चुनाव समिति ने देशभर के 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया है केवल घोषणा किया जाना बाकी है। शुक्रवार देर शाम तक या शनिवार को भाजपा आलाकमाल पहली सूची जारी कर सकती है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा से मौजूदा सांसद विजय बघेल व कोरबा से सरोज पाण्डेय का नाम तय माना जा रहा है।

बता दें दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय व डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल रहे। बैठक से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान जल्द सूची जारी होने की बात ही है। उन्होंने कहा कि 11 सीटों पर मंथन हो चुका है और जल्द नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा ही जीतेगी।

छत्तीसगढ़ के अन्य लोकसभा से यह हैं संभावित नाम
छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा से लक्ष्मी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता दावेदार हैं। बताया जा रहा है संजय श्रीवास्तव को यहां से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसी प्रकार सरगुजा से कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। रायगढ़ से आरपी साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर व रजनी राठिया का नाम आगे हैं। जांजगीर से गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, वेदराम मनहरे, गुहाराम अजगले आदि के नाम सामने आए हैं। कोरबा से सरोज पाण्डेय के साथ विकास महतो का नाम भी दावेदारों शामिल हैं। बिलासपुर से मौजूदा विधायक अमर अग्रवाल, रजनीश सिंह, लखनलाल साहू का नाम आ रहा है, वहीं महासमुंद से चंदूलाल साहू व चुन्नीलाल साहू में से किसी एक को टिकट दी जा सकती है। कांकेर से भोजराज नाग, विकास मरकाम व मोहन मंडावी तथा बस्तर से रूपसिंह मंडावी, सुभाऊराम कश्यप व महेश गागड़ा के नाम प्रमुख हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई की बेटी सौम्या की खुदकुशी मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, शून्य काल में विधायक रिकेश सेन ने की मांग
Next Article रायगढ़ लोकसभा : विष्णु के गढ़ में जीत को तरसती कांग्रेस, साय ने 96 में रचा जीत का चक्रव्यूह, कांग्रेस आज तक भेद नहीं पाई

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?