NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

बिलासपुर पुलिस ने पकड़ में आई शातिर महिलाएं… यूपी से आकर छत्तीसगढ़ में कर रही थी चोरियां

By Newsnow CG 13/04/2024
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस ने शातिर महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। आठ महिलाओं का यह गिरोह यूपी से छत्तीसगढ़ में आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। महिलाओं का यह गिरोह ट्रेनों, बस स्टैंड व भीड भरे क्षेत्र जैसे कथा स्थल आदि जगह पर महिलाओं को निशाना बनाती और उनकी चेन व अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं। गिरफ्तार महिला चोर गिरोह में बिंदु देवी, रिता देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू व आरती कुमारी आदि शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से गले से चोरी चेन व अन्य सामान बरामद किया है।

बता दें कि सभी आरोपी महिलाएं यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं द्वारा शिवमहापुराण कथा के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर सोने की चेन चोरी करने की योजना थी। दरअसल, सिविल लाइन क्षेत्र के जयपाल टावर्स साकेत अपार्टमेंट अग्रसेन चौक में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 अप्रैल की दोपहर वह अग्रसेन चौक से सवारी ऑटो में बैठी और थोड़ा आगे जाने पर एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ उसी ऑटो मे बैठ गई। उसमें से एक महिला ने उसे धक्का मारकर साइड करते हुए उसके पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाया। जिससे उसका ध्यान भटक गया। ठीक उसी समय उस महिला ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में आगे बताया कि चोर गिरोह की महिलाएं अन्य महिला साथियों पुराने बस स्टैंड में उतर गई। अभी तक चोरी की भनक शिकायतकर्ता महिला को नहीं लगी थी, लेकिन कुछ देर बाद महिला को पता लगा कि उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब हो चुका है। जिसके बाद महिला ने ऑटो में बैठी महिलाओं पर शंका के आधार पर मामला दर्ज करवाया। एक ऐसी ही घटना चडडा बाडी नेहरू नगर में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ भी घटी। जिसकी रिपोर्ट भी थाना सिविल लाइन में दर्ज थी।

इन घटनाओं के सामने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के तलाश के लिए एसीसीयू टीम के साथ अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश के लिए संदिग्ध स्थान जैसे बस स्टैंड, डेरा, रेलवे स्टेशन को चेक करने टीम भेजी। पुलिस को एक महिला मिली जिससे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई।  पूछताछ में महिला ने 7 अन्य साथी महिलाओं के साथ घटना का अंजाम देने का बात कबूली है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 2 नग सोने की चेन को भी बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 13/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शहर के सबसे ऊंचे बिल्डिंग की टेरिस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, दिव्यांग व थर्ड जेंडर भी हुए शामिल
Next Article दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज और बढ़ेगा तापमान, आज भी बारिश के आसार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?