NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कोरबा में पकड़ाया बाइक चोर गिरोह, 12 मोटरसाइकिल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

By Newsnow CG 30/03/2024
Share

कोरबा। जिले की उरगा पुलिस ने शनिवार को मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। गिरोह के 6 शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त सभी मोटरसाइकिलें चोरों द्वारा आसपास के क्षेत्रों से चुराई गई हैं। पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार कुर्रे, बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी, करन वैश्णव, राकेश कुमार रात्रे, कन्हैया यादव व दुबराज लहरे शामिल है। सभी उरगा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

दरअसल उरगा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। 31 जनवरी को पसान निवासी दीनानाथ सिंह शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने दोस्त दिक्षगंत भारद्वाज के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपनी मोटर सायकल CG-12-AX-9635 अपाचे से देवरमाल पहुंचा था। अपनी मोटर सायकल को घर के सामने मेन गेट के सामने पार्क किया था, सुबह आकर देखा तो मोटर सायकल वहां नहीं थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पतासाजी के दौरान 28 मार्च 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर दीपक कुमार कुर्रे को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि अन्य साथीयों के साथ मिलकर उरगा क्षेत्र व उसके आस-पास के क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी करते थे। जिसे बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी बेचने के लिए अपने पास रख लेता था। आरोपी दीपक रात्रे के निशान देही पर एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल कमांक CG-12-AX-9635 बरामद किया गया।

आरोपी के बताये अनुसार अन्य आरोपी करन वैश्णव, राकेश कुमार रात्रे, कन्हैया यादव व दुबराज लहरे पिता महावीर लहरे को पकड़ कर पूछताछ करने पिछले एक साल से उरगा क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी करने बात बताई। आरोपीयों के निशादेही पर कुल 12 नग मोटर सायकल बरामद किया गया।  पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करने पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, एएसआाई अनिल खाण्डे, महिला प्रधान आरक्षक गीता तिर्की, आरक्षक कौशल महिलांगे, प्रेम साहु, राज कुमार साहु, राम कुमार पाटले की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह
Next Article ट्रैफिक विभाग के वाट्सएप पर आया स्टंटबाज का वीडियो, 3000 हजार का जुर्माना काटकर दिलाई शपथ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?