NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, 13 मामलों में 7 आरोपी और 3 खरीदार गिरफ्तार

By Newsnow CG 01/12/2023
Share

भिलाई। दुर्ग में सूने मकान को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 चोरी के मामलों में 10 आरोपियों समेत लगभग 65 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो चोर गिरोह के सात आरोपी और तीन खरीददारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। दुर्ग एसपी राम गोपाल गर्ग द्वारा शुक्रवार को मामले का खुलासा किया।

जिले में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए एसपी ने सभी थानों को विशेष निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने ऐसे चोरों पर नजर रखना शुरू किया। जहां जहां चोरी की शिकायतें मिली वहां आासपास सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फूटेज मिले। फुटेज के आधार पर जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन चोरी के संदिग्धों से पूछताछ कर एवं होटल लॉज, ढ़ाबा मे संदिग्धों के फूटेज दिखाकर आरोपियों के पतासाजी की जा रही थी। इस बीच पल्सर एनएस मोटर सायकल में सवार कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फूटेज में दिखाई दिये थे।

जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिली। विशेष सूत्रों से पता चला कि रूंगटा कॉलेज कुरूद के पास कुछ लड़के पल्सर एनएस मोटर सायकल में आये हुये है जो कि डिजिटल कैमेरा बेचने के लिये किसी से बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर रूंगटा कॉलेज के पास सकलेन खान, मोह. सयान, फरहान खान नाम के लड़कों को पकड़ा। पूछताछ में इन्होंने अपने अलग-अलग साथियों जैसे सकलेन खान, मोह. सयान,अ फरहान खान एवं तौकीर हमजा उर्फ ताहा साथ मिलकर कैलाश नगर, हाऊसिंग बोर्ड, लक्ष्मी विहार जामुल, पंचशील नगर व वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई, त्रिवेणीनगर स्मृतिनगर व हरिनगर मोहन नगर क्षेत्र में चोरी की बात मानी। सोने चांदी के जेवरातों को तकियापारा निवासी शेख नीसाद अली के माध्यम से सोने-चांदी के जेवरात को काजल मण्डल निवासी आदित्य नगर दुर्ग को बेचना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर आरोपी सोने-चांदी के जेवरात आदि बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से डॉलर, डीएसएलआर कैमेरा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर एनएस बरामद कर जप्त किया गया।

इस बीच पुलिस को एक और गिरोह का पता चला। शातिर नकवजन विशाल सिंह उर्फ मर्चा निवासी केम्प 01 छावनी अपने साथी के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन के आस-पास रह रहा है, लोगो से घड़ी कैमेरा वगैरह बेचने की बातचीत करने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास विशाल सिंह को उसके साथी आकाश उर्फ गोल्डी के साथ पकड़ा गया। इन दोनों ने मोहन नगर के हरिनगर, सिंधिया नगर व साकेत कालोनी तथा छावनी क्षेत्र दुर्गापारा में चोरी की बात मानी जोन 01 खुर्सीपार निवासी महिला रीता चौधरी के पास जेवर बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे में मिला यह सामान

  • सोने के जेवरात वजनी तकरीबन 934 ग्राम कीमती 58,84,200 रूपये
  • चांदी के जेवरात वजीन तकरीबन 2.716 ग्राम कीमती 1,98,268 रूपय
  • 1 एलईडी टी.वी.
  • 2 लैपटॉप
  • 2 नग डिजीटल डीएसएलआर कैमेरा
  • 1 मोटर पम्प
  • 5 नग डिजीटल स्मार्ट वॉच व अन्य घड़िया
  • घटना में प्रयुक्त 01 एनएस पल्सर बाईक व 01 नग जूपिटर स्कूटी वाहन

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Elections 2023 : सरकार चाहे जिसकी बने, फायदे में जनता ही रहेगी
Next Article Big news : चुनाव आयोग ने इस राज्य में बदली मतगणना की तारिख, 3 के बजाय अब 4 दिसंबर को मिलेगा परिणाम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?