दंतेवाड़ा। लोन वर्राटूट के तहत दंतेवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ को दोहरी सफलता मिली है। यहा दो इनामी सहित कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यही नहीं सुरक्षा बलों ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में 6 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। सीआरपीएफ व डीआरजी जवानो के सर्चिंग के दौरान पांच लाख के इनामी मुन्ना बरसा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आत्म समर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में मार्जुम मिलिशिया कमांडर मंगड़ू पर एक लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा दूसरे महिला नक्सली टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमें पर भी इनाम घोषित था। इनके साथ 6 और नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सली कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे। इसके अलावा अलग अलग थाना क्षेत्रों में 6 नक्सली गिरफ्तार हुए है।
गिरफ्तार नक्सलियों में महिला नक्सली मंगली पुनेम भी शामिल है। गिरफ्तार महिला नक्सली ने ट्रेन डिरेल करने सहित अन्य बड़ी नक्सली वारदातों में रही। मौके से इन दोनों इनामी नक्सलियों के कब्जे से तीन नग डेटोनेटर,दो नग जिलेटिन रॉड, कार्डटेक्स वायर व 54650 नगद भी इन दोनों नक्सलियों के पास से बरामद किया गया है। इधर अरनपुर थाना क्षेत्र से सर्चिंग के दौरान रवा,मूका, हिड़मा, माड़वी भीमा गिरफ्तार किए गए। उक्त नक्सलीयो के खिलाफ धारा 147,148,149,307 भादवि 25,27आर्म्स एक्ट13(1)38(2)39(2) आदि के तहत अपराध दर्ज किए गए थे।




