NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big News : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, गला रेतकर ले ली जान…. पर्चा भी फेंका

By Newsnow CG 09/12/2023
Share

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां के भाजपा नेता कोमल मांझी की नक्सलियों ने हत्या कर दी। शनिवार की सुबह कोमल मांझी मंदिर से लौट रहे थे इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया और गलारेत कर फरार हो गए। इस दौरान नक्सलियों ने एक पर्चा भी फेंका जिसमें कोमल मांझी को आमदई माइंस का दलाल बताया। सूचना के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां साधारण वेशभूषा में पहुंचे। सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और जंगल की तरफ खींचकर ले गए। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया और वहां से भाग गए।

यह घटना शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास पर्चे मिले। पर्चे में लिखा है क िकोमल मांझी आमदई माइंस की दलाली करता था। इससे पहले उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसलिए इसे मौत की सजा दी गई है। इधर इस मामले में एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि कोमल मांझी को सुरक्षा उपलब्ध कराया गया था लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया। फिलहाल घटना स्थल के आसपास सर्चिंग की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 09/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Rolling Block System : रेल रखरखाव व मरम्मत के लिए बेहतर सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम
Next Article भाजपा विधायक केदार कश्यप का कांग्रेेस पर हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की गारंटी है वहां

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?