NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big news : रायपुर रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, जवान की मौत और एक यात्री घायल

By Newsnow CG 10/02/2024
Share

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस में फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। आरपीएफ जवान की सर्विस रायफल से अचानक गोली चल गई जो जवान के सीने में लग गई। वहीं एक गोली यात्री के पेट में लगी। दोनों को गंभीर हालत में रामकृष्णा केयर अस्पताल ले जाया गया जहां जवान की मौत हो गई। वहीं यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सारनाथ एक्सप्रेस काफी देर तक रायपुर रेलवे स्टेशन में ही खड़ी रही।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 5:44 बजे गाड़ी संख्या 15159  छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची थी। सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार जवान निगरानी कर रहे थे। ट्रेन जब रायपुर स्टेशन पहुंची तो सुबह 6 बजे आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक़ से कोच नंबर एस 2 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया।

एक्सीडेंटल फायर के कारण गोली आरक्षक दिनेश चंद्र के सीने में लगी और शरीर से निकलकर यात्री को लगी। यात्री का नाम मोहम्मद दानिस है जो कि नवरोजाबाद निवासी है। वह अपने पिता के साथ सफर कर रहा था और ऊपर के बर्थ पर सोया हुआ था। दानिस के पेट में गोली लगी है। फायरिंग के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान यहां जवान दिनेश चंद्र की मौत हो गई है। वहीं यात्री मोहम्मद दानिस का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरक्षक दिनेश चंद्र राजस्थान का रहने वाला था। घटना के बाद लगभग 20 मिनट रुकने के बाद सारनाथ एक्सप्रेस को दुर्ग के लिए रवाना किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोच  ट्रेन से उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से संभवतः एक्सीडेंटली गोली चल गई। यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर कि बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई।  इस घटना से कांस्टेबल का निधन हो गया। यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी कन्डिशन स्टैबल है। घटना के  कारणों की  जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 48 लाख 80 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, बालोद जिला पहले स्थान पर
Next Article क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने की सीएम साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही-मुख्यमंत्री

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?