NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big Breaking: सीएम की दौड़ में ये हुए फाइनल, 7 दिसंबर की होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

By Newsnow CG 05/12/2023
Share

हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नाम भी फाइनल हो गया है। तेलंगाना राज्य में कांग्रेस के चीफ और जीत में बड़ा योगदान देने वाले रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे। 7 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। हालांकि कांग्रेस ने अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। शाम 7 बजे कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर सकती है।

बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद से रेवंत रेड्डी का ही नाम टॉप पर चल रहा था। सोमवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें यह फैसला लेने का काम कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ा गया था। आलाकमान ने रेवंत रेड्डी का ही नाम फाइनल किया है। इस बार कांग्रेस की इस जीत का श्रेय भी रेवंत रेड्डी को दिया जा रहा है।

कौन हैं रेवंत रेड्डी
माना जाता है कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस आलाकमान के करीबी है। वह चुनाव प्रचार के दौरान भी अकसर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही नजर आते थे। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 54 साल है। रेवंत रेड्डी छात्र नेता रह चुके हैं। हालांकि वह एबीवीपी से जुड़े हुए थे। 2009 में उन्होंने कोडांगल से टीडीपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2021 में कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दे दी।

बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही पर्यवेक्षकों को तेलंगाना भेज दिया था। पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा था। इसमें कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल थे। मंगलवार देर रात पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंचे और इसके बाद सीएम का नाम फाइनल किया गया है। वहीं रेवंत रेड्डी ने 3 दिसंबर को ही राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों के साथ बहुमत मिला है। वहीं बीआरएस को 39 सीटें और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 05/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले अब नहीं दे पाएंगे चकमा, चालान काटने पुलिस करेगी जीपीएस कैमरे का इस्तेमाल
Next Article Railway braking : फिर रद्द हुई चार ट्रेनें, इस रूट पर यात्रियों को होगी दिक्कत… देखें सूची

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?