NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big Breaking: मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ, इन दोनों को मिली जिम्मेदारी, विधानसभा अध्यक्ष भी तय

By Newsnow CG 10/12/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम की घोषणा के साथ ही डिप्टी सीएम के नाम का भी एलान कर दिया गया है। राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

बीजेपी ने सीएम पद के लिए जहां आदिवासी नेता का चुनाव किया है तो वहीं दो डिप्टी सीएम के चुनाव के वक्त ओबीसी वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है। अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं। विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 39, 592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, बीजेपी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। 50 साल के हैं और पहली बार विधायक बने हैं।

पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं अरुण साव
वहीं, अरुण साव की बात करें तो उन्होंने मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है। वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले साल अगस्त महीने में ही उन्हें विष्णु देव साय की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वह बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। विधायक निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे सांसद के पद से इस्तीफा मांगा था। विजय शर्मा की तरह 55 वर्षीय अरुण साव भी पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

तीन बार के सीएम रमन सिंह के अनुभव का मिलेगा फायदा
बीजेपी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए चुने गए रमन सिंह छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में तीन बार सीएम रहे हैं। इस बार भी वह सीएम पद की रेस में शामिल थे। लेकिन पार्टी ने उनके अनुभव का इस्तेमाल असेंबली स्पीकर के रूप में करने का फैसला किया है। रमन सिंह ने अपने पारंपरिक राजनांदगांव से चुनाव जीता है।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 10/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रायपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया एक करोड़ से ज्यादा का सोना, लखनऊ से लेकर पहुंचा था पैसेंजर
Next Article राजधानी में मामूली बात पर युवक की हत्या, अंडा खिलाने से मना किया तो कर दिया मर्डर

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?