NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड

By Newsnow CG 26/02/2024
Share

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मैनपाट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की घोषणा

रायपुर। पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने  वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।

समापन समारोह के अवसर पर मंच पर प्रस्तुति दे रहे प्रसिद्ध कलाकार राजेश मिश्रा के गीत पंखिड़ा ओ पंखिड़ा भक्ति गीत पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और जनप्रतिनिधि झूम उठे। इस मौके पर अतिथियों ने शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 26/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
Next Article ज्ञानवापी : मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज , हाईकोर्ट ने कहा – व्यास तहखाने में रहेगी जारी पूजा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?