NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big Accident : आमने-सामने से भिड़ गए दो बाइक, 5 साल की मासूम सहित तीन की मौत

By Newsnow CG 06/01/2024
Share

नेशनल हाइवे नंबर 49 रायगढ़-ओड़िशा मार्ग पर एक्सीडेंट, जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे नंबर 49 पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दूर तक मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बिखरे नजर आए। हादसे में 5 साल की मासूम सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार  नेशनल हाइवे नंबर 49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे रायगढ़-ओडिसा मार्ग में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ग्राम मिडमिडा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही एक मासूम के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। तीन लोगो को गंभीर चोट आई है।

अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था और भीड़ के कारण चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने लगी। राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में सड़क पर खून फैल गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी।

हादसे के कारण लगा जाम, पुलिस ने कराया खाली
जूटमिल थाना पुलिस टीम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। इसी बीच सीएसपी अभिनव उपाध्याय व तीनों थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर लोगों की भीड को खाली कराते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में सुखदेव फोबिया (27) निवासी गढ़उमारिया, पांच वर्ष की बच्ची कुहू सिदार निवासी गढउमारिया और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल निवासी कोतरलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कुहू सिदार एक अन्य मृतक सुखदेव फोबिया के साढू़ की बेटी थी, जो मेला देखने उन्हीं के साथ उनके ही बाइक पर वहां पहुंची थी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 06/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Next Article अब खुलेंगे कई महत्वपूर्ण रहस्य, भारत एक और इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज ‘हेलो’ बोलेगा आदित्य एल-1

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?