भिलाई। कैंप क्षेत्र में दो युवकों ने एक पंड़ित के घर के पास एटम बम फेंक दिया। एटमबम के धमाके से पूरा परिवार सहम गया। घटना में पंडित ने अपने एक सहयोगी के साथ एटम बम फेंकने वालों को पीछा कर पकड़ा और इसके बाद उनके खिलाफ छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में छावनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
छावनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार कैम्प -1 संकट मोचन हनुमान मंदिर पानी टंकी के पास रहने वाले अच्युता नन्द पाण्डे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे शनिवार को पत्नी आशा पाण्डे, पुत्र आशुतोष पाण्डे, कु. नेहा पाण्डे के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इस दौरान किसी ने बरामदे में एक बडा एटम बम (फटाखा) जलाकर फेंक दिया। एटम बम बड़े धमाके साथ फटा जिसे पूरा परिवार दहशत में आ गया। बम फेंकने वाला वहां से फरार हो गया।
इसके बाद प्रार्थी अपने पुत्र आशुतोष पाण्डे के साथ घर से बाहर निकला तो उनके पड़ोसी बसंत लाल प्रजापति ने बताया कि एक जाइलो गाडी क्रमांक CG 22 5267 घर के सामने खडी कर उसमें बैठे आदमी द्वारा एटम बम फेंका गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आशुतोश पाण्डेय ने अपने पुत्र व बसंत लाल के साथ गाड़ी का पीछा किया। जलेबी चौक के पहले तीनों ने गाड़ी को रोक लिया। तीनों ने चालक से पूछा तो अपना नाम सुहेल खान एवं गाड़ी में बैठे दूसरे शख्स ने अपना नाम शमशीर आलम बताय। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई। फिलहाल इस मामले में छावनी पुलिस ने धारा 284, 34 के तहत कार्रवाई की है।




