NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

इतिहास रचने को तैयार भिलाई, 8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात…. दया सिंह ने बताया इस बार क्या कुछ है खास

By Newsnow CG 02/03/2024
Share

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने पूरे देश में भिलाई का नाम रोशन कर दिया है। समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। इस वर्ष भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके इंदिरा नगर हथखोज भिलाई से भव्य बाबा की बारात निकाली जाएगी। इसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार बाबा की बारात में क्या कुछ खास रहेगा।

दया सिंह ने बताया कि भिलाई में बाबा की बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए प्रदेश भर से लोग आते हैं। इस बार भी ये भव्यता कायम रहेगी। बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सक्रिय सदस्य विगत दो माह से जुटे हुए हैं। यह आयोजन का 16 वां वर्ष है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल, पूर्व केबिनेट मंत्री सहित प्रमुख हस्तियों व राजनेताओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहें है। इनमें से अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है।

दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च 2024 को भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात पहली बार आईपीएल की तर्ज पर फायर शो व  लेजर शो होगा। आसमान में हर हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारें दिखेंगे, केरल की झांकियां में शिव विवाह, देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (मां संतोषी मेलोडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी। मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। विजय वाडा, आंध्रप्रदेश से भी इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फीट का झांकिया देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कलाकारों को बढ़ावा
दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कलाकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेंगे। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे, जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे।

इस बार काफी कुछ रहेगा अलग
दया सिंह ने बताया कि इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फीट की झांकी, हरियाणा से इस बार पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप की भव्य झांकी, शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण बृज की होली की झांकी का स्वरूप, महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी व महाश्मशान अघोरा बारात अद्भूत व विचित्र प्रस्तुति, भोले बाबा की वासुकी नाग पर सवारी की झांकी, भगवान शिव की नंदी पर सवार आनंद मुद्रा के साथ रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन आकर्षण का केन्द्र होंगे।

बांटे गए 31000 निमंत्रण पत्र
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजन को लेकर 31 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज वार्ड नं. 01 से प्रस्थान कर राम जानकी शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। बारात के लिए सैकड़ों की संख्या में वालेंटियर्स नियुक्ति किए गए हैं।

आयोजन के लिए इन्हें दिया गया आमंत्रण
दया सिंह ने यह भी बताया कि भोले बाबा की बारात के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जामवाल भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व नेताप्रति पक्ष धरम लाल कौशिक, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेशाध्यक्ष नगरी निकाय प्रकोष्ठ प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, कलेक्टर दुर्ग, आईजी दुर्ग, एसएसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडिशनल एसपी शहर एवं ग्रामीण, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, मेयर नीरज पाल, भिलाई दुर्ग व प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठित लोगों सहित संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है।

इन्हें मिली बारात व्यवस्था की जिम्मेदारी

  1. बारात व्यवस्था : बीरबल पासवान, रत्नेश प्रसाद, हिमांशु सेंगर, गिलेश राव, केके शिरिश, किशोर मिर्जा, हरीश कुमार, नरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र बाघ, हिमांशु साहू, लोकेश, गनेश कुमार, अमन पांडेय, राकेश सोनानी, केशव प्रसाद, अश्वनी कुमार, कन्हैया लाल, जिस्नू नायर, जतिन, थॉमस, रॉकी साहू, हर्ष देवांगन, पिंटू प्रसाद, शेखर पांडे, सिंगारा सिंह, राज कुमार, भगवान दास, अर्जुन बाघ, मनीष पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, प्रताप, सोनू संघारे, प्रमोद सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत, मुकेश शर्मा, रंजीत सिंह राणा, संतोष गुप्ता, बंटी गुप्ता, माधव, विवेक दुबे, यशवंत यादव, विनय मानिकपुरी, रांकी साहू, महेश यादव और इकबाल सिंह आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
  2. कोष संरक्षण समितिः मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, व रंजीत सिंह (राना)
  3. साज सज्जा : विनय शर्मा, प्रदीप पांडेय, अभिषेक मिश्रा, ऋषि मिश्रा, संतोष गुप्ता, व संतोष सिंह ।
  4. प्रशासनिक प्रभारी : अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, विवेक कौशल व अनंत सिंह, विनय मानिकपुरी ।
  5. झांकी व्यवस्था : शिशिर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रकाश राज, विनोद गुप्ता, राकेश प्रसाद, गौरव घोरघाटे, मंगलम, रजनीश प्रसाद विनय मानिकपुरी व रॉकी सिंह।
  6. अतिशबाजी व्यवस्था : आकाश यादव, राबर्ट, प्रेमशंकर पासवान, शंकर राव, अभिषेक मिश्रा, राहुल, रवि कुमार साह व मंगलम ।
  7. भंडारा एवं महा भंडारा प्रभारी : मान सिंह, पात्रो मिस्त्री, प्रदीप पांडेय विनय शर्मा, संतोष सिंह, आशीष यादव, संतोष गुप्ता व बहल राम साहू पूर्व पार्षद।
  8. संगीत संध्या प्रभारी : शिशिर सिंह, निर्मल सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, अभिजीत विश्वास, प्रकाश राज सिंह, गौरव, विवेक दुबे, यशवंत यशवंत यादव, शीतल, पवन मिश्रा, सिंगारा सिंह, नंदू गुप्ता, संतोष चौहान दिलावर यादव व राजेश।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पत्थलगांव में शुरू होगा लिंक कोर्ट, जशपुर पहुंचे सीएम साय ने कहा- 12 मार्च को किसानों को दी जाएगी धान के अंतर की राशि
Next Article विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?