NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai : आधीरात घर में घुसे चार नकाबपोश, बुजुर्ग दंपति से मारपीट कर लूट लिए लाखों के गहने

By Newsnow CG 30/03/2024
Share

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति से लूट का मामला सामने आया है। घटना 28 व 29 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बुजुर्ग दंपति अपने घर पर सोए थे। आधीरात को चार नकाबपोश घर में घुसे और डंडे से मारपीट कर लाखों के गहने व नगदी लूटकर ले गए। इस मारपीट में बुजुर्ग दंपति को चोट भी आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने धारा 394, 457, 34 के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल लुटेरों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धमधा थाना अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री(गोबरा) में हाई स्कूल के सामने अपने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बैसाखिन साहू अपने पति गन्नू राम साहू के साथ प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बने आवास में रहती है। रिटायर्ड दंपति पिछले 10 वर्षों से पेंशन पर गुजारा कर रही है। दंपति के दो बेटे हैं जो उनकी ढाई एकड़ जमीन पर खेती करते हैं वे बस्ती में अलग मकान में रहते हैं।

घटना दिनांक 28 मार्च की रात को बैसाखिन साहू अपने पति के साथ नए मकान में थी। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। आधी रात को घर के बाहर हलचल हुई। चुंकि मकान नया बना है तो खिड़की में दरवाजा नहीं था बल्कि ईंटों से ढक दिया गया। इस बीच खिड़की की ईंटे हटाकर चार लोग घर के भीतर दाखिल हुए। इनमें से एक ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबा दिया। बीच बचाव करने पति आया तो उसके भी एक युवक ने पकड़ लिया। घर में घुसे चारो चोर नकाब में थे और बांस के डंडे से मारपीट भी की।

मारपीट करते हुए एक ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की 5 नग पत्ती 1 तोला, नाक की सोने की फुल्ली 1 ग्राम, दोनो कान से सोने का खिनवा(टाप्स) 3-3 ग्राम, दोनों हाथ से चांदी की ऐंठी 20 तोला, कमर से चांदी का करधन 40 तोला ,पैर से चांदी का लच्छा 40 तोला व घर पर रखा 10000 रुपए नगदी भी ले भागे। मारपीट के कारण बुजुर्ग महिला के पति के सिर में चोट आई। चोरों के भागने के बाद महिला ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। महिला का प्राथमिक उपचर हुआ लेकिन उसके पति को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर घटना की सूचना के बाद धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पुलस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
Next Article पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?