NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सर्विस रोड पर चला भिलाई निगम का बेदखली अभियान, कंडम वाहनों को हटाए, 20 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी वसूला

By Newsnow CG 29/11/2023
Share

भिलाई। नेशनल हाइवे के साथ वाले सर्विस रोड पर कब्जों पर बुधवार को भिलाई निगम ने बेदखली अभियान चलाया। इस दौरान दक्षिण गंगोत्री एवं उत्तर गंगोत्री क्षेत्र के 35 स्थानों से कब्जा हटाया गया। बांस बल्ली से अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था उनके ठेले खेमचों को हटाया गया। यही नहीं बेवजह खड़ी गाड़ियों व कंडम वाहनों को भी हटाया गया। सड़क पर डंप रेत, गिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री को हटाकर सड़क को आवागमन के लिए खाली कराया गया। अभियान के  दौरान 20800 जुर्माना भी वसूल किया गया। साथ ही 3 कंडम वाहन को भी सड़क से हटाया गया।

आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम भिलाई का अमला लावलस्कर के साथ प्रातः 10:30 बजे दक्षिण गंगोत्री के सर्विस रोड पर कार्रवाई की गई। आटो डीलर अपने विक्रय के सेकेण्ड हैंड वाहनो को जीईरोड और सर्विस रोड के बीच पार्किग स्थल पर लगा रखे थे। निगम की कार्रवाई देख स्वयं अपने वाहनों को हटाना शुरू कर दिए। इसके अलावा सर्विस रोड के किनारे लगाए गए होर्डिंग्स व साइन बोर्ड को भी उखाड़कर जब्त किया गया। कई स्थानों पर ठेले खोमचे पर चाय, नाश्ता बेचने वालों के कारण सड़क में बाधा आ रही थी उसे बांस बल्ली से अस्थायी कब्जे तथा लोहे से बने गुमटी को जेसीबी से लिफ्ट कर जब्त किया गया।

तोड़फोड़ दस्ता के साथ चल रहे जेसीबी से सुपेला चौक से लेकर प्रयास स्कूल के सामने तक सर्विस रोड के किनारे जमीन को समतल कर चूना मार्किंग किया गया। उक्त स्थल पर व्यवस्थित रूप से लोग अपने वाहन खड़े कर सके। कार्यवाही के दौरान 7 स्थानों से अवैध कब्जा, 16 स्थानों से वाहन विक्रेताओं को हटाया गया। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स के रूप में 15 फूल विक्रेता जो सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे उन्हें आवंटन के अतिरिक्त किए गए निर्माण को स्वयं से हटा लेने कहा गया है।

बेदखली अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अभियान के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, ट्राफिक उप अधीक्षक पीड़ी चंद्रा कर रहे थे। उन्होने वाहन विक्रेताओ से कहा की चिन्हित पार्किंग स्थल पर विक्रय के वाहन प्रदर्शन के लिए न रखे। अभियान में नामांकित अधिकारियों के साथ यातराम चंद्राकर, राजेश गुप्ता, दिनेश बेलचंदन, इमान सिंह, गौकरण, खेमलाल यादव, चैतु, मानसिंह, यातायात पुलिस बल साथ रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सेफ नहीं हैं शहर के बैंक, पुलिस की जांच में मिली कई बैंकों में खामियां… अब जारी होगा नोटिस
Next Article शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं लगेंगे ठेले, कलेक्टर का निर्देश… 15 हजार ठेले किए जाएंगे व्यवस्थित

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?