NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भिलाई विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन, प्रेमप्रकाश बोले – भिलाई की खोई पहचान दिलाने 2 नवंबर से भिलाई बचाओ-कमल खिलाओ अभियान

By Newsnow CG 30/10/2023
Share

भिलाई। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन न्यू खुर्सीपार में किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार और प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, वो अब नहीं सहेंगे। 2 नवंबर से भिलाई बचाओ, कमल का फूल खिलाओ अभियान के तहत जनता के बीच जायेंगे और फिर से भिलाई को आगे बढ़ायेंगे। इस दौरान उन्होंने ऑडिटर जनरल की एक रिपोर्ट जारी करते हुए भिलाई नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 320 करोड़ की आर्थिक अनियमितता का भी खुलासा किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जनता को बताएंगे कि उन्हें भिलाई बचाना है। भिलाई बचाओ अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना है और शिक्षाधानी की पहचान वापस दिलाना है। उन्होंने कहा कि आईआईटी के नाम से पहचाना जाने वाला भिलाई आज महादेव सट्टा आईडी के नाम से जाना जा रहा है। पूरे भिलाई के खुले मैदान ओपन बार बन गये हैं, अपराध का स्तर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अब जनता को खुद तय करना है कि उसे क्या चाहिए? भिलाई को बचाना है तो भाजपा को जिताना होगा। उन्होंने कांग्रेस के केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा पर कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में फीस नाममात्र की होती है।

इस दौरान प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम भिलाई में 320 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यह अनियमितता वित्तीय वर्ष 2016-17 में किये गये भुगतान एवं बजट से संबंधित है जिसक ऑडिट कार्यालय उप संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा दुर्ग द्वारा किया गया है। रिपोर्ट में निगम को आर्थिक क्षति, वाहन संधारण पर व्यय और इंधन व्यय सत्यापन के आभाव में संदिग्ध भुगतान राशि, वाहनों में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक मरम्मत में व्यय किए जाने से अतिरिक्त व्यय राशि, वाहनों में जीपीएस लोकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाए जानें हेतु विविध अग्रिम राशि वसूली योग्य , निर्माण कार्य अभिलेख अप्रस्तुत, निगम निधी से किया गया अनियमित व्यय आदि पर आपत्ति जताई गई है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या
Next Article चेम्बर की संकल्प यात्रा : कुम्हारी में व्यापारियों ने लिया संकल्प, पहले मतदान फिर दुकान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?