NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में शुरू होगा न्याय का नया अध्याय – अरुण वोरा

By Newsnow CG 05/01/2024
Share

लोगों को सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक न्याय दिलाने की राहुल गांधी की सोच से देशवासियों में उत्साह

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि 14 जनवरी से प्रारंभ हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश मेंं एक नया अध्याय प्रारंभ होगा। पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की सोच और उनके सपने को साकार करने के साथ ही देश को समृृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना लेकर राहुल गांधी 67 दिनों तक पदयात्रा कर 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। लोगों को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने का विराट उद्देश्य लेकर राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक पदयात्रा करेंगे।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई दशकों तक देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। असंख्य लोगों के त्याग, बलिदान से कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद कराया। आजादी के बाद भारत के स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, लौह महिला इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सरीखे नेताओं ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। देश को तरक्की और विकास के मार्ग पर मजबूती से स्थापित किया। कांग्रेस ने हमेशा वैश्विक समझ, विश्व बन्धुत्व की भावना, मानवतावादी दृष्टि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ देश के विकास का सपना देखा और इसे साकार भी किया।

वोरा ने कहा कि देश की आजादी के बाद एम्स, आईआईटी, इसरो, बड़े-बड़े बांधों की स्थापना, एटॉमिक रिसर्च सेंटर की स्थापना के साथ ही कांंग्रेस ने देश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, पंचवर्षीय योजना, कम्प्यूटर क्रांति, इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाकर देश की तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किया। आज उसी आधुनिक और वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में आपसी सौहाद्र्र और आपसी विश्वास कायम करने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। पूरा देश राहुल गांधी के विचारों के साथ है। देशवासियों के इसी विश्वास और प्रेम-स्नेह की बदौलत राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री भी बनेंगे और करोड़ोंं देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जुबिन नौटियाल का राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर कही यह बात
Next Article Bhilai : मैत्री बाग में सफेद बाघों के कुनबे से जुड़े दो नए मेहमान, प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए किया सार्वजनिक

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?