NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण: छत्तीसगढ़ महतारी और म्यूजिकल फाउंटेन का विधायक देवेंद्र ने किया लोकार्पण

By Newsnow CG 07/10/2023
Share

प्रदेश का पहला तालाब जिसमे लगा है डीएमएक्स सिकवेंशियल म्यूजिकल फाउंटेन, दीवार पर रामायण की म्यूरल पेंटिंग

भिलाई। सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला ऐसा तालाब है, जहां भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन होंगे। यहां विधायक यादव की पहल से तालाबा का डेवलपमेंट करवाया गया है। जहां म्यूजिकल कलर फाउंटेन भी लगवाया गया है। विधायक देवेंद्र यादव ने शुक्रवार देर शाम इसका लोकार्पण किया। इस दौरान जब रंगिन म्यूजिकल फाउंटेन को लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जब जब चालू  किया गया तो लोग एक टक देखते ही रह गए। तालाब का सौंदर्यीकरण देख लोगों में बेहतद उत्साह और उमंग का माहौल है। 

गौरतलब है कि ​सेक्टर 2 तालाब में भव्य रूप से छठ पर्व मनाया जाता है।  इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते है। इस तालाब के डेवलपमेंट के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की। उनके पहल से तालाब का पूरा स्वरूप ही बदल गया है और यह तालाब शहर में एक भव्य और मनमोहक पर्यटन स्थल के रूप में तैयार हो गया है। जहां अब लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाएगे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सेक्टर 2 की पार्षद सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

बच्चों के लिए खेलकूद का सामान
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। साथ ही यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया गया है। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब में  प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई गई है। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इन सब के साथ अब यहां मनमोहक मनोरंजन के लिए रंगिन म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है।

भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब
इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है।  लोगों की श्रद्धा इस तालाब से जूड़ी हुई है। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। हमने और हमारी सरकार ने इस 5 साल में जितने भी वादे की सब पूरे किए। हमारी सरकार ने टाउनशिप के लोगों को बिजली बिल हाफ की योजना का लाभ दिया। हर परिवार का राशन कार्ड बनवाकर सम्मान दिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 07/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अगवा बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने किया रिहा, समाज के सामने रखी यह शर्त
Next Article Asian Games 2023: भारत ने लगाया पदकों का शतक, पहली बार पाई यह उपलब्धि… पीएम मोदी ने दी बधाई

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?