NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Durg Crime Breaking : लोकेशन एक्टिव करने के नाम पर बेकरी कर्मचारी से ठगी, ऑनलाइन खाते उड़ा दिए 80 हजार

By Newsnow CG 27/10/2023
Share

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में बेकरी कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 80 हजार रुपए पार हो गए। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। इस मामले में बेकरी कर्मचारी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सत्यम बेकरी दुर्ग में काम करने वाले धर्मेन्द्र सिंह पिता राम सनेही सिंह (28) ने थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। धर्मेन्द्र सिंह मूल रूप से ग्राम पुरावसकला मोहर सिंह पटेल कापुरा थाना सिहोनिया जिला मुरैना तहसील अम्बाह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। सत्यम बेकरी दुर्ग में काम करता है और यहीं किराए के मकान में रहता है। धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर 2023 की दोपहर करीबन 1.25 बजे उसके मोबाइल 7987788733 में अज्ञात मोबाइल नंबर 6297572431 से कॉल आया।

कॉलर ने कहा कि आपका पार्सल लोकेशन की वजह से डिएक्टीव हो रहा है लोकेशन एक्टीव कराने के लिए 5 रुपए ऑनलाइन देने होंगे। इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह के नंबर पर emergency courier नाम से लिंक भेजकर कॉलर ने बोला कि इसे ओपन करके दी गई जानकारी भर कर 5 रुपए पेमेंट कर दें। इसके बाद धर्मेन्द्र ने लिंक ओपन कर लिंक क्लिक कर फोन पे के माध्यम से 5 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद 19 अक्टूबर 2023 की दोपहर करीबन 1.30 बजे उसके मोबाइल पर 80 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका खाता सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सिहोनिया जिला मुरैना में है और उसने ऐसा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। इसके बाद मामले में मोहन नगर थाने में शिकायत हुई और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article कांग्रेस की नई पहल: 30 अक्टूबर को वोटर जागरूकता मैराथन का आयोजन, 18 से 25 साल के युवा लगाएंगे दौड़
Next Article Bhilai News : बाइक पर बेशर्मी पड़ गई भारी, यातायात पुलिस ने काटा युवक का चालान… पैरेंट्स की लगाई क्लास

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?