NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

बाबा की बारात : पूरे शहर के लोग बनेंगे बाराती, महिलाओं संग दया सिंह ने किया कार्ड वितरण

By Newsnow CG 19/02/2024
Share

जवाहर मार्केट, लिंक रोड, फल मंडी आदि के व्यापारियों को मिला बारात का नितमंत्रण

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा इस बार बाबा की बारात को पिछले 15 वर्षों से और भी ज्यादा भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति द्वारा इसी तैयारियां जोर-शोर से की रही हैं। आयोजन में चार चांद लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बारात के लिए 31000 आमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं जो शहर भर में बांटें जाएंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। रविवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ महिलाओं ने कार्ड वितरण किया।

इस दौरान जवाहर मार्केट, फल मंडी, लिंक रोड, कैंप-1, कैंप-2, नंदिनी रोड, पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या चौक में कार्ड वितरण किया गया। दया सिंह ने बताया कि जब व्यापारियों के पास कार्ड लेकर गए तो उनके अंदर अलग ही उत्साह देखने को मिला। सभी इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब कार्ड मिले और कब बाराती बने। दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश का सबसे भव्य भोले बाबा की बारात निकलेगी। देशभर से अलग-अलग मनमोहक झांकी आएंगी। वहीं भोले बाबा का श्रृंगार होगा। दया सिंह ने कहा कि, महाशिवरात्री के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है।

मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम
दया सिंह ने कहा कि मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई में ही होता है। महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू किया। 8 मार्च को भोले बाबा की बारात निकलेगी। हथखोज इंदिरा नगर से बाबा की बारात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बारात व्यवस्थित व भव्य रूप से निकालने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महिलाएं पीला चावल और हल्दी-कुमकुम कार्ड में लगा रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्ड वितरण में यह रहीं शामिल
कार्ड वितरण के दौरान कार्ड वितरक महिला समीति में मंजू मिश्रा,  प्रभा कुशवाहा, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, बिलोतिन जायशवाल, शुशीला देवी, राधा देवी,  नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, रजविन्दर कौर, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीती शर्मा, बबली समा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मीदेवी, सेवती, गुहियादेवी, सुभद्रा, सरस्वती, सुल्लावती, श्रीमति, सोहिला, देविका बाई, दुलेश्वरी वाई, सती बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरुमती, अन्नू बघेल, शकुन्तला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी, संगीता तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 19/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, पीएम श्री योजना का करेंगे शुभारंभ
Next Article 232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?