NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Asia Cup 2023 : रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, 17 को भारत से होगा फाइनल

By Newsnow CG 15/09/2023
Share

कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर के मैच में 252 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य मिला। बेहद रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद में आठ विकेट हरा दिया। अब एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए। पाक की ओर से मो रिजवान ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। इफ्तिखार अहमद ने 47 रन का योगदान दिया और रिजवान के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अब्दुल्लाह शफीक ने भी 52 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने तीन, प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का ही लक्ष्य था। ऐसे में श्रीलंकाई टीम ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 91 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। समरविक्रमा ने भी 48 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला।

रिकार्ड 12 वीं बार फाइनल में पहुंचा श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम रिकॉर्ड 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। एशिया कप जीतने के मामले में भी श्रीलंकाई टीम भारत के बाद दूसरे स्थान पर हैं। भारत ने सात बार एशिया कप जीता है, जबकि श्रीलंका ने छह बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Railway News : एसईसीआर की 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच, यात्रियों को मिलेगी किफ़ायती व आरामदायक यात्रा
Next Article CG News : सो रहे मासूम को करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?