भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव व त्योहारी भीड़ के बीच दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा सुपेला व दुर्ग के बाजारों का भ्रमण किया गया। इस दौरान दुर्ग पुलिस की टीम के साथ केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान भी चले। 300 से अधिक केंद्रीय सशस्त्र बल व पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था व लोगों को सुरक्षित माहौल का एहसास कराने किया गया।
शनिवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा आगमी विधानसभा चुनाव त्योहारी सीजन के मद्देनजर सुपेला एवम दुर्ग क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ पैदल मार्च किया गया। पैदल भ्रमण में सर्वप्रथम सुपेला क्षेत्र के गदा चौक से 300 से अधिक जवानों के साथ प्रारंभ किया गया। भ्रमण के दौरान पार्किग व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके बाद सुपेला चौक, आकाश गंगा तक पैदल मार्च किया गया।
इसके बाद एसपी गर्ग के द्वारा राजेंद्र प्रसाद चौक दुर्ग से बस स्टैंड दुर्ग व सुपेला क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। असामजिक तत्वों, गुंडा बदमाशो में कानून का डर बनाने, नशे के खिलाफ कार्रवाई करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान तथा आमजनमानस को सुरक्षित माहौल का एहसास कराने यह मार्च किया गया। पैदल भ्रमण में नगर पुलिस अधीक्षक सुपेला विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणि शंकर चंद्रा सहित संबंधित थानों के प्रभारी, पुलिस जवान व सेंट्रल फोर्स के जवान शामिल रहे।




