NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

खुर्सीपार के बाद अब कोहका में मर्डर : बेसबॉल के डंडे से पीट-पीट कर की हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

By Newsnow CG 17/09/2023
Share

भिलाई। दो दिन के भीतर शहर में दूसरी हत्या की वारदात हो गई। खुर्सीपार का मामला अभी थमा नहीं कि कोहका में हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शनिवार की रात को सुंदर नगर कोहका में एक शख्स की बेस बॉल के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर (38) निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को सचिन चौधरी नाम का युवक किसी लड़की से बातचीत करते खड़ा था। इस दौरान चंद्रशेखर ठाकुर का छोटा भाई युगल किशोर वहां गुजरा और उसने सचिन से यहां पर लड़की से बात करने से मना किया। इससे सचिन चौधरी बिफर गया और युगल से झगड़ा करने लगा। शोर शराबा सुनकर चंद्रशेख मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा।

इस बीच सचिन चौधरी ने अपने भाई को फोन कर दिया। फोन करने के बाद उसका भाई गोविंदा चौधरी मौके पर बेसबॉल का डंडा लेकर पहुंच गया। इसके बाद चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। पिटाई के कारण चंद्रशेखर वहीं गिर गया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना की सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों भाई फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। चंद्रशेखर और उसका भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। सुंदर नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर वहां लड़की से बात करते रात में खड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो हत्या की वजह बना। वहीं हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 17/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद, चुन्नी गांगुली ने विंडोज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘लोक्खी छले’ के डिजिटल प्रीमियर पर साझा किया उत्साह
Next Article Big news : कांकेर में सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?