NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

चरोदा रेलवे कॉलोनी में बन रहा भव्य पंडाल…. एक साथ दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर और वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक

By Newsnow CG 16/09/2023
Share

भिलाई। नव युवा चेतना मंच द्वारा चरोदा के जोन-2 रेलवे कॉलोनी में इस बार भी गणेशोत्सव का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है। इस बार यहां बनाए जा रहे एक ही पंडाल में अयोध्या के राम मंदिर वृंदावन के प्रेम मंदिर की मनमोहक प्रतिरुप आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसके अलावा पंडाल में 15 फीट ऊंची भगवान गणेश जी की प्रतिमा विराजमान कर आकर्षक झांकियां भी रखी जाएगी।

नव युवा चेतना मंच द्वारा चरोदा के जोन-2 रेलवे कॉलोनी में गणेशोत्सव का यह 17 वां वर्ष है। गत वर्ष यहां सेन्ट्रल विस्टा के प्रतिरुप का भव्य तरीके से बनाया गया पंडाल जबरदस्त तरीके से आकर्षण बिखेरने में सफल रहा था। आयोजन समिति इस बार के गणेशोत्सव के लिए ऐसा पंडाल तैयार कर रही है जो सामान्य रूप से देखने में एक लगेगा, लेकिन गौर से देखने पर अयोध्या के राम मंदिर के साथ – साथ वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक दिखाई पड़ेगी। पश्चिम बंगाल से आए लगभग 40 कारीगरों का समूह इस पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

नव युवा चेतना मंच के संरक्षक एवं पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय व कोषाध्यक्ष सनातन कुमार ठाकुर ने बताया कि एक ही गणेशोत्सव पंडाल में देश के प्रसिद्ध दो भव्य मंदिरों का प्रतिरूप इस बार खास है। लाइटिंग सिस्टम ऐसी रखी जाएगी कि हर आधे घंटे के अंतराल में पंडाल का कलर बदलता रहेगा। वहीं पिछले 16 वर्षों के आयोजन में तैयार किए जा चुके अलग-अलग पंडाल और उसमें विराजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को इस बार झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा चन्द्रयान थ्री की झांकी भी बन रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की तरह इस बार भी आने वाले दर्शनार्थियों के मनोरंजन के लिए गणेशोत्सव पंडाल के सामने मीना बाजार और झूले आदि का भी विशेष रूप से व्यवस्था रहेगी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big news : एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ की कई वारदातों में रहा शामिल… तेलंगाना से गिरफ्तार
Next Article जगदलपुर में केजरीवाल की सभा, बोले- हमें मौका दीजिए…. लोगों को बताई पार्टी की दस गारंटियां

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?