NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Accident : बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत… पहियों के नीचे 50 मीटर तक घीटती रही महिला

By Newsnow CG 17/12/2023
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद महिला ट्रक के पहियों के बीच फंस गई और 50 मीटर तक घसीटती रही। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भी भेजा गया है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रायपुर के संतोषी नगर पुराना धमतरी रोड में शुभम के मार्ट के सामने हुआ है। 34 साल की सवाना बाई ध्रुव अपने पति रमन ध्रुव के साथ अपने देवर से मिलने रायपुर पहुंची थी। रविवार की दोपहर मुलाकात के बाद दोनों चंगोराभाठा से देवपुरी अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी।  इस टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों नीचे गिर पड़े, इसी दौरान महिला ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गई। इस हादसे में महिला की साड़ी ट्रक के पहिए में जा फंसी। इसके बाद ट्रक महिला को 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। महिला का शव चक्के में फंसने के बाद वह बुरी तरह कुचला गया साथ ही सड़क पर भी खून के निशान दिखने लगे। घटना के बाद मौजूद लोगों की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खाली कराया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 17/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article राष्ट्रपति से सम्मानित पंडित राम नारायण मिश्र ने बताई रत्नों की विशेषता, भिलाई में लगा है तीन दिवसीय शिविर
Next Article दुर्ग में युवक की बेरहमी से हत्या : ईंट-पत्थर से इतना मारा कि हो गई मौत… बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?